{"_id":"5b80519842c792463724ec79","slug":"15351361419-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से गिरकर मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से गिरकर मजदूर की मौत
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। थाना क्षेत्र के खपरहा गॉव में शुक्रवार को चिलबिल के सूखे पेड़ की कटाई कर रहा एक मजदूर लड़खड़ा कर नीचे गिरकर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रीठी गॉव निवासी राजनाथ गौतम (32) शुक्रवार को खपरहां गॉव में चिलबिल के सूखे पेड़ पर चढ़ कर डालियों को काट रहा था। अचानक लगभग 3 बजे शाम को उसका पैर लड़खड़ा गया। जिससे वह पेड़ से नीचे गिर कर बेहोश हो गया। आनन फानन में परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर घर पहुँचने पर परिवार में कोहराम मच गया।