फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बाइक सवार बदमाशों ने युवक से ही 20 हजार की लूट

बाइक सवार बदमाशों ने युवक से ही 20 हजार की लूट

Thu, 09 Aug 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
नेवढिय़ा। स्थानीय थाना क्षेत्र के अटरिया पुलिया के पास बुधवार की रात करीब दस बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से असलहे के बल पर 20 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने भाऊपुर पुलिस चौकी पर सूचना दी। पुलिस ने ऐसी किसी घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

भदोही निवासी रंजीत गौतम पुत्र शोभनाथ गौतम बुधवार की शाम को अपनी बाइक से नेवढ़िया थाना क्षेत्र के गोता गांव स्थित अपनी ससुराल में आ रहा था। रात में करीब दस बजे वह भरहूपुर गेट से आगे अटरिया पुलिया के पास पहुंचा था तभी पीछे से एक ही बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश आए और असलहे के बल पर बाइक सवार युवक को रोक लिया। आतंकित कर उसके पास से 20 हजार तीन सौ रुपये, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, गाड़ी के कागजात लूट लिए। युवक ने विरोध किया तो अलसहे के बट से मारकर उसका सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने भाऊपुर पुलिस चौकी पर रात में ही सूचना दे दी थी। थानाध्यक्ष नेवढ़िया ने ऐसी किसी घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed