फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में बालक की मौत, दो घायल

सड़क हादसों में बालक की मौत, दो घायल

Mon, 14 Jan 2019 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में बालक की मौत, दो घायल
मड़ियाहूं/मछलीशहर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर स्थित बाईपास के निकट रविवार को ट्रक की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई जबकि युवक घायल हो गया। उधर, मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के जमालापुर के पास बाइक की चपेट में आने से वृद्ध घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सिकरारा थाना क्षेत्र के अजोशी गांव निवासी कृपाशंकर का बेटा मृत्युंजय (13) परिवार के ही एक युवक के साथ बाइक पर सवार होकर मड़ियाहूं की ओर जा रहा था। वह शिवपुर बाईपास के पास पहुंचा था तभी ट्रक की चपेट में आ गया। बाइक के पीछे बैठा बालक सड़क पर गिर गया और ट्रक उसके ऊपर से गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को रोक कर आसपास के लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, जमालपुर गांव निवासी मुक्खू (70)ञ साइकल से मछलीशहर बाजार आए थे। वह बाजार से घर लौट रहे थे। वह अपने गांव के पास जैसे ही मड़ियाहूं रोड से अपने घर की तरफ मुड़े तभी पीछे से आ रहे बाइक की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed