फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कार की डिग्गी से उच्चकों ने उड़ाया बैग

कार की डिग्गी से उच्चकों ने उड़ाया बैग

Wed, 18 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के जलालपुर चौमुहानी पर मंगलवार को बाइक सवार उचक्कों ने तगादा करने वाले महाजन की कार समझ मोटर पार्ट्स की दुकान के सामने खड़ी कार की डिकी से एलआईसी एजेंट का बैग लेकर फरार हो गए।

विवेक सिंह मोनू निवासी टिसौरि थाना केराकत मंगलवार की दोपहर मोटर पार्ट्स की दुकान के सामने कार खड़ी कर दुकान पर जाकर बातचीत करने लगे। तभी बाइक से दो युवक पहुंचे उनके हाथ में दीवार पर चस्पा करने वाला पंफ्लेट था। युवक कार के आसपास टहलने लगे। लोगों ने पंफ्लेट चस्पा करने वाला समझकर ध्यान नहीं दिया। इसी दौरान युवकों ने कार के भीतर कोई केमिकल फेंक दिया। कुछ देर बाद मोनू जाने के लिए गाड़ी स्टार्ट किए तो बहुत तेज खांसी आने के साथ सिर चकराने लगा। कार के भीतर गंध आ रही थी। वे गाड़ी से बाहर निकले तो लड़खड़ाता देख लोगों ने संभालते हुए दुकान पर ले गए। इसी दौरान उचक्कों ने डिकी में रखा बैग निकालकर फरार हो गए। कुछ देर बाद हालत सामान्य हुई तो कार लेकर जाने लगे तो कार का सिस्टम डिकी खुला होने का संकेत करने लगी। समझ गए कि किसी ने उसे खोल दिया है। डिकी उठाकर देखा तो उसमें से बैग गायब था जिसमें एलआईसी बांड समेत अन्य कागजात रखे थे। भुक्तभोगी ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed