{"_id":"5b2a9f134f1c1b6d4d8b79d9","slug":"15295198924-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के सिर पर शादी का सेहरा देखने की हसरत मन में ही रह गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे के सिर पर शादी का सेहरा देखने की हसरत मन में ही रह गई
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकरारा। मंगलवार की रात सिकरारा बरई पार मार्ग पर हुए सड़क हादसे में मृत प्रेमराजपुर निवासी सचिन उर्फ़ नाटे गौतम की मां को बेटे की असामयिक मौत से भारी सदमा पहुंचा है। वह घटना की खबर पाने के बाद से ही रह रह कर बेहोश हो जा रही है। होश आने पर वह अपने बेटे के सिर पर शादी का सेहरा न देख पाने की बदकिस्मती को कोसती है।बहन शशिकला तो भाई की मौत का जिम्मेदार खुद को मानते हुए रो रो कर बेहोश हो जा रही है। वह विलाप करते हए कहती है कि यदि वह अपने भाई को सिकरारा न भेजी होती तो वह इस दुनिया से दूर न हो पाता। वह जिंदगी भर खुद को माफ़ नहीं कर पाए गी। मृत सचिन अपने पिता भारत के तीन बेटों में मझला था। बड़ा भाई बिपिन(30) और छोटा आनन्द(22) से भी बड़ी बेटी शशिकला(35) है जिसकी बिटिया शिवसुता पुलिस भर्ती की परीक्षा दे कर वाराणसी से रात में रोडवेज बस से सिकरारा पहुंची थी। सचिन अपनी भांजी को सिकरारा से बाइक से लिवाकर घर लौट रहा था जहां रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन