{"_id":"5b26a7b74f1c1b95598b4c0a","slug":"15292599614-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म का प्रयास
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेवढ़िया। क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगी बहनों के साथ कुछ मनबढ़ युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। दोनों खेत की तरफ जा रही थी। दोनों ने मिलकर विरोध किया तो मनबढ़ भाग निकले और उन्हें धमकी दी। शनिवार की देर शाम खेत की तरफ दो बहनें जा रही थी। जहां रास्ते में पहले से घात लगाए कुछ मनबढ़ युवक बैठे थे। पहले तो उन्होंने अश्लील हरकत की। दोनों ने शोर किया तो मनबढ़ युवक भाग निकले। युवती के परिवार वाले युवकों के घर वालों के यहां उलाहना देने पहुंचे तो बच्चों को समझाने के बजाय घर वाले उनसे ही उलझ गए। उन्हें धमकी देने लगे। इस बात पर वह भी आक्रोशित हो गए। लोगों ने समझा बुझाकर शांत कराया। युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षो में पुराना विवाद है। इस मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन