{"_id":"5b215b364f1c1ba96e8b7e0d","slug":"15289126988-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति, सास, ससुर व जेठानी पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति, सास, ससुर व जेठानी पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकरारा। बाइक न मिलने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने वाले पति, सास, ससुर व जेठानी पर बुधवार को एसपी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर लिया।
बक्शा थाना क्षेत्र के खुंसापुर गांव निवासी राम सिंह की पुत्री रेशमा ने दो जून को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना-पत्र देकर आरोप लगाया कि 28 मई वर्ष 2004 में उसकी शादी हिन्दू रीति-रिवाज के साथ खानापट्टी गांव निवासी अमर बहादुर के बेटे दुर्गा प्रसाद के साथ हुई थी। शादी के समय सवा लाख रुपया, गहना व अन्य जरूरी सामान दिया गया था। ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। उसके पिता द्वारा शादी में बाइक न दिए जाने से उसके पति दुर्गा प्रसाद, ससुर अमर बहादुर, सास सुतवत्ती देवी व जेठानी शशि देवी उसे आए दिन मारते-पीटते थे। वह इन लोगों के प्रताड़ना को बर्दाश्त करती रही। इस दौरान उसे दो बच्चे हुए एक तीन साल का शिवा और एक नौ माह की बच्ची। किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। इसकी सूचना पुलिस और मायके वालों को देने के बाद मायके चली गई।