{"_id":"5b215a394f1c1bc5628b4e6c","slug":"15289124447-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर नाचने को लेकर घराती बाराती भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे पर नाचने को लेकर घराती बाराती भिड़े
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। क्षेत्र के गंधौना पटेल बस्ती में मंगलवार की रात में डीजे पर नाचने को लेकर बाराती और घराती में मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
गंधौना में महेंद्र पटेल की लड़की की शादी थी। बारात नेवढ़िया थाना के हथेरा नयेपुर गांव से आई थी। द्वारचार के समय देर रात लगभग 11 बजे बाराती व घराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे जिसमें कुछ युवक शराब नशे में थे। नाचते नाचते किसी बात को लेकर बाराती व घराती में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए जिसमें बारात में आए बड़ागांव वाराणसी निवासी कृपाशंकर पटेल व हथेरा नेवढ़िया निवासी कौशिक पटेल को सिर पर चोटें आई। अचानक हुई मारपीट से बारात में भगदड़ मच गई। लोग गाड़ियों से भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक केंद्र रामपुर में भर्ती कराया और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। बाद में दोनो पक्षों ने सुलह समझौता कर लिया।