{"_id":"5b215a374f1c1ba86e8b7dfa","slug":"152891244215-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ जहरखुरानी का शिकार, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ जहरखुरानी का शिकार, मौत
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानगंज। इलाहाबाद से बस द्वारा सुजानगंज आ रहा अधेड़ जहरखुरानी का शिकार हो गया। बेहोश होने के कारण अधेड़ सुजानगंज न उतरकर बदलापुर चला गया। जब बस बदलापुर में रुकी तो सभी यात्री उतर गए लेकिन वह नहीं उतरा। तब बस चालक करीब से जाकर देखा तो बेहोशी हालत में थे। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पहुंचाया। जहां स्थिति गम्भीर देखते हुए जिला चिकित्सालय भेज दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। कुंदहा गांव निवासी मुकुंदलाल गौतम (50) कानपुर अपने मामा के यहां गए थे। इलाहाबाद तक ट्रेन से आए। वहां से सुजानगंज के लिए बस पर बैठ गए। रास्ते में जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी, मोबाइल और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। परिजनों ने बताया कि मुकुन्दलाल को दो बेटे तथा चार बेटियां है। जिसमें से बड़ी लड़की की शादी 20 जून को है। मुकुंदलाल जीविकापार्जन के लिए पंजाब में रहते हैं। कुछ दिन पहले ही घर आए थे। कानपुर अपने मामा के यहां कुछ पैसों की व्यवस्था के लिए गए थे।
विज्ञापन