फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शंभू ने खुद से नहीं मारी थी चाकू

शंभू ने खुद से नहीं मारी थी चाकू

Thu, 07 Jun 2018 12:47 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर चौथार गांव के गांव निवासी शम्भू शर्मा ने अपने सीने में खुद से चाकू नहीं मारी थी। उसके गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद होने पर उसने उसपर चाकू से हमला कर दिया था। सूचना पर पीड़ित के घर के लोग पहुंचे और आरोपी ने इलाज का सारा खर्च देने को कहा तो सुलह समझौता कर लिया था। इधर आरोपियों ने कहानी गढ़ दी थी कि शंभू ने परमात्म दिखाने के लिए खुद से चाकू मार ली थी।

मीरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर चौथार गांव निवासी शम्भू शर्मा की गोधना बाजार मे बाल काटने की दूकान है। बीते शनिवार को दुकान बंद कर शंभू घर लौट रहा था तभी रामपुर चौथार में एक दूकान पर रुक गया था। जहां गांव के ही कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। शंभू के अनुसार गांव के ही एक व्यक्ति ने किसी धारदार हथियार से उसके सीने पर वार कर दिया। यह सुन उसके घर वाले भी दौड़कर मौके पर पहुंच गए थे। चाकू मारने वाला आरोपी खुद इलाज करवाने की बात की तो परिवार वालों ने केस न करने के आश्वासन दिया। हमलावर से समझौता हो गया। शंभू का कहना है कि कुछ लोगों ने उस घटना को नया मोड़ देने की कोशिश की और कहानी गढ़ दी कि हमने खुद से सीने में चाकू मार ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed