{"_id":"5b0ef08b4f1c1ba36e8b5684","slug":"15277057454-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के साथ अपहरण का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती के साथ अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 31 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगराबादशाहपुर। पवारा थाने की पुलिस ने मछलीशहर बस स्टेशन के पास से बुधवार को पवारा थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ उसके अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पवारा थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती पांच मई को लापता हो गई थी। पवारा थाने की पुलिस ने लड़की के परिवार वालों की तहरीर पर 11 मई को गांव के ही एक युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया था। केस दर्ज करने के बाद से ही पुलिस अभियुक्त की तलाश कर रही थी। बुधवार को पवारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि युवती के अपहरण का आरोपी उसके साथ कहीं भागने के फिराक में मछलीशहर बस स्टेशन पर मौजूद है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लड़की के परिजनों को सूचना देकर उसे महिला कांस्टेबल के साथ मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।