{"_id":"5b0853624f1c1bfd6e8b495b","slug":"152727228415-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आभूषण चमकाने के चक्कर में गंवाए लाखों के गहने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आभूषण चमकाने के चक्कर में गंवाए लाखों के गहने
Updated Fri, 25 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलापुर/घनश्यामपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार गांव में बाइक सवार दो जालसाजों ने गहने चमकाने के नाम पर शुक्रवार को एक परिवार की चार महिलाओं से लाखों के गहनों की ठगी कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन जालसाजों का पता नहीं चला।
शुक्रवार को बाइक सवार दो जालसाज पुरानी बाजार गांव निवासी मोहम्मद अली के घर पहुंचे और डिटाल फिनायल बेचने की बात करने लगे । उस वक्त घर में केवल महिलाएं ही थीं। महिलाओं ने सामान लेने से इनकार कर दिया । तबतक दूसरे ठग ने महिलाओं से आभूषण साफ कर उसे चमकाने की पेशकश की। शमा बानो ने एक तोले की सोने की जंजीर, एक लाकेट, शबनम बानो ने एक चैन एक लाकेट, शरवरी बेगम ने सोने की झाली, शमीम बानो ने दो जोड़ी झाली साफ करवाने के लिए दे दिया। जालसाज ने एक डिब्बा भी उन महिलाओं से मांग कर सभी आभूषण उस डिब्बे में बंद कर उन सब को रसोईघर में ले गया। आभूषण से भरा डिब्बा रसोईघर में रख दिया। और आभूषण साफ करने वाला सामान बाजार से लाने के बहाने दोनों बाइक से फरार हो गए। काफी इंतजार के बाद भी वह नहीं लौटा तो महिलाओं ने रसोईघर में रखे डिब्बे को खोलकर देखा तो डिब्बा खाली देख महिलाएं अपना सिर पीटने लगीं। महिलाओं को रोता देख आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची लेकिन जालसाजों का पता नहीं चला।