{"_id":"5b0703c64f1c1b906e8b46cd","slug":"152718636810-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से फोटो खिंचवाने गई किशोरी लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से फोटो खिंचवाने गई किशोरी लापता
Updated Fri, 25 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के सूरापुर गांव से मंगलवार को फोटो खिंचवाने के लिए बाजार गई किशोरी लापता हो गई। परिवार के लोग किशोरी के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी है। पुलिस लापता किशोरी की छानबीन में जुटी है।
मंगलवार की शाम तक किशोरी बाजार से नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चला। लड़की के पिता के अनुसार बुधवार को अचानक एक नंबर से उनके मोबाइल पर फोन आया और उस पर उनकी बेटी की आवाज आ रही थी। उसने बस इतना कहा कि वह आलमबाग लखनऊ में है और ठीक है। उसकी आवाज से लग रहा था कि वह सहमी हुई है। इसके बाद उसी नंबर पर जब भी फोन किया जा रहा है तो कोई महिला फोन रिसीव कर रही है और बोलती है कि वह जौनपुर से बोल रही है। वह बेटी से बात नहीं करा रही है। पुलिस छानबीन में जुटी है।