फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव

युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव

Wed, 14 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
खुटहन। गजेन्द्रपुर गांव निवासी युवक की हत्या कर बदमाशों ने उसके घर से लगभग तीन सौ मीटर दूर शिव मंदिर के बगल खेत में शव फेंक दिया। मंगलवार की सुबह खेत में शव पाया गया। उसके मुंह से खून रिस रहा था। गले पर बायीं तरफ मोटा काला निशान और उसका दायां हाथ घुटने से टूटा हुआ मिला। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर डाग स्क्वाड घटनास्थल से उसके ही घर के आस पास घूम कर रुक गया। वह जिस छप्पर में सोता था उसके बिस्तर के पास भी कुत्ते ने कई चक्कर लगाएं। अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

गांव निवासी पुन्नवासी कहार (20) गांव में ही मजदूरी करता था। वह अविवाहित था। परिजनों का कहना है कि वह सोमवार की देर शाम लगभग नौ बजे घर में खाना खाकर गांव में टहलने टार्च लेकर चला गया। सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए खेत की तरफ गए तो उसका शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था। उसकी स्थिति देखकर लगता था कि उसने मरने के पहले काफी संघर्ष किया था। उसके घायल होकर गिरने के बाद बांस बल्ली से उसका गला दबा कर कई लोगों ने मिलकर हत्या कर दी। हत्या की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के पिता का कहना है कि वह नित्य शराब के सेवन का आदती था। अक्सर शाम को घर से गायब रहता था। सोमवार की शाम लगभग नौ बजे भी वह पैंट शर्ट पहन हाथ में टार्च लेकर कहीं गांव में गया था। सुबह उसका शव मिलने पर पैंट गायब थी। वह मात्र अंडरवियर और शर्ट पहने हुए था। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर उसके घर तक कई अहम सुराग मिलने का दावा किया है। सीओ शाहगंज एके श्रीवास्तव का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed