{"_id":"5afb20a74f1c1be4408b5813","slug":"15264073313-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी व जेवरात लेकर विवाहिता प्रेमी के साथ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकदी व जेवरात लेकर विवाहिता प्रेमी के साथ फरार
Updated Tue, 15 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ससुराल से नगदी व जेवरात लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। लोकलाज के भय से विवाहिता की सास ने एक सप्ताह बाद मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
गांव निवासी एक युवक की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। इस दौरान विवाहिता ने एक पुत्र को भी जन्म दिया। उसका पति सउदी अरब में नौकरी करता है। विवाहिता ससुराल में अपने सास-ससुर के साथ रह रही थी। इस बीच उसका पड़ोसी युवक जो बराबर घर में आता जाता था उससे प्रेम हो गया। सप्ताहभर पहले विवाहिता अपने पुत्र व घर से 25 हजार नगदी, डेढ़ लाख रुपये मूल्य के जेवरात लेकर फरार हो गई। परिजन उसकी तलाश में लगे तो मामले की हकीकत सामने आई। पहले तो परिजनों ने पड़ोसी युवक के परिवार से बहू को वापस बुलाने का दबाव बनाए। लेकिन आरोपित युवक के परिजनों द्वारा मदद न करने पर विवाहिता की सास मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।