{"_id":"5af733ba4f1c1bdc408b4ded","slug":"152615007120-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव से ग्रसित युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तनाव से ग्रसित युवक ने लगाई फांसी
Updated Sun, 13 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। चौकीखुर्द गांव मे दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपी युवक ने तनाव से ग्रस्त होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दुर्गेश पाण्डेय (20) सूरत में रहता था। इन दिनों वह घर आया था। शुक्रवार को परिवार के सभी किसी रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। दुर्गेश शाम छह बजे क्रिकेट खेल कर घर आया। रात में करीब नौ बजे युवक की चाची दुर्गेश को खाना खाने के लिए बुलाया तो उसके कमरे से आवाज नहीं आई। उन्होंने कमरे में खिड़की से देखा तो फंदे पर उसका शव लटक रहा था। शोर मचाया तो गांव के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार एक माह दुर्गेश की भाभी ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दुर्गेश के खिलाफ भी दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था, जिससे वह तनाव मे रहता था।