{"_id":"5af733a14f1c1bcf408b4d1a","slug":"15261500479-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे क्रासिंग के बूम से टकराकर बाइक सवार की मौत ..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे क्रासिंग के बूम से टकराकर बाइक सवार की मौत ..
Updated Sun, 13 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेतासराय। खेतासराय-दीदारगंज रोड पर स्थित रेलवे क्रासिंग के बूम से टकराकर शुक्रवार की रात बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेलवे का बूम भी टूट गया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुक्रवार की रात 11:30 बजे खेतासराय के दीदारगंज पड़ाव स्थित रेलवे फाटक 55 सी डाउन मालगाड़ी के जाने के लिए बंद था। आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के खरसहन कलां निवासी चंदन सोनी (28) अपने चचेरे भाई अश्वनी सोनी के साथ बाइक से खेतासराय में एक बारात में शामिल होने आ रहे थे। बाइक चंदन चला रहा था जबकि अश्विनी पीछे बैठा था। बाइक की तेज रफ्तार के चलते उसे क्रासिंग पर लगा बैरियन नहीं दिखा। जिससे वह क्रासिंग के बूम से टकरा गया। चंदन गम्भीर रूप से घायल हो गया । सूचना पर पहुंची जी आर पी व 100 नम्बर की पुलिस घायल बाइक सवार चन्दन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया । पीछे बैठे अश्वनी सोनी को मामूली चोट आई है । खेतासराय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । रेलवे विभाग ने अज्ञात चालक के रेलवे फाटक तोडने की तहरीर थाने पर दी है ।