{"_id":"5adb86fb4f1c1b350b8b5d9d","slug":"152433638010-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहे के बल पर बदमाशों ने लूटा डीजे वाहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहे के बल पर बदमाशों ने लूटा डीजे वाहन
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर/महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरागंभीरशाह गांव के पास शुक्रवार की रात बारात से लौट रहे डीजे वाहन को बदमाशों ने असलहे के बल पर लूट लिया। चालक को नीचे उतार दिया और वाहन लेकर भागने लगे। चालक ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने बोलेरो से पीछा करते हुए पुलिस कंट्रोल को सूचना दी। पुलिस ने भी पीछा कर लिया। पीछा होता देख बदमाश सात किलोमीटर आगे जाकर गजाधरपुर स्थित मंशा देवी इंटर कालेज के पास वाहन सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। पूरागंभीरशाह निवासी जयशंकर मिश्र डीजे लेकर उसी गांव में आई बारात में गए थे। द्वारचार के बाद वह डीजे वाहन लेकर लौट रहे थेे। अपने दूकान के पास पहुंचे ही थे कि पहले से मौजूद दो बदमाशों ने वाहन रोक लिया। असलहे के बल पर धमकाते हुए चालक को नीचे उतार दिया और वाहन लेकर फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।