फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लापता किशोर का चौथे दिन मिला शव, तीन के खिलाफ हत्या का केस

लापता किशोर का चौथे दिन मिला शव, तीन के खिलाफ हत्या का केस

Thu, 12 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
लापता किशोर का चौथे दिन मिला शव, तीन के खिलाफ हत्या का केस
चक्का जाम
मुंगराबादशाहपुर/मीरगंज। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव से रविवार की रात शादी समारोह से लापता हुए किशोर का शव बुधवार को मीरगंज थाना क्षेत्र के गरियांव गांव के पास झाड़ी से बरामद हुआ। शव को तेजाब डालकर जला दिया गया था। कपड़ों से किशोर की पहचान हुई। इससे गुस्साए लोगों ने मुंगराबादशाहपुर थाने का घेराव किया और जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग जाम कर दिया। क्षेत्राधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। तीनों आरोप पहले से ही घर से फरार हैं।
विज्ञापन

कमलापुर निवासी सर्फराज अहमद का बेटा मो. सुहेल (14) पिता के साथ गाजियाबाद में रहता था। वह कक्षा सात का छात्र था। माता-पिता के साथ कमलापुर में ही नाना के घर शादी शमारोह में शामिल होने आया था। आठ अप्रैल को शादी समारोह के दौरान रात में सुहेल अचानक गायब हो गया था। परिवार के लोग खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार को सुहेल के पिता ने थाने में अज्ञात के खिलाफ बेटे के अपहरण का केस दर्ज कराया था। बुधवार को मीरगंज थाना क्षेत्र के गरियांव गांव के पास सड़क किनारे जाड़ी में अज्ञात शव मिला। तेजाब से बदन का ऊपरी हिस्सा जला दिया गया था। केवल कमर के नीचे का हिस्सा सुरक्षित था। सूचना पर सुहेल के परिजन मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान हुई।
विज्ञापन

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ने मुंगराबादशाहपुर में सड़क जाम कर दिया। आरोप था कि सुहेल के गायब होने की सूचना पुलिस को रात में ही दे दी गई थी लेकिन पुलिस निष्क्रिय बनी रही। समय से उसकी तलाश की जाती तो वह सकता था। लगभग एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में पहुंचे सीओ मछलीशहर अवधेश कुमार शुक्ल ने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा देकर दो घंटे बाद जाम समाप्त कराया। सर्फराज की तहरीर पर जंघई निवासी मोहर्रम के तीन पुत्रों फखरे आलम , पिंटू और शेबू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हत्यारोपी मारे गए किशोर के रिश्तेदार हैं। शादी के दिन उनसे सुहेल से किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था। थानाधयक्ष अनिल सिंह ने बताया कि आरोपियों के परिजन तीन दिनों गायब हैं। घर में ताला बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed