फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ैस सिलेंडर में विस्फोट, दो झुलसे

ैस सिलेंडर में विस्फोट, दो झुलसे

Thu, 05 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गैस सिलेंडर में विस्फोट, दो झुलसे
बरसठी। रामपुर थाना क्षेत्र के औरा गांव की मौर्या बस्ती में बुधवार की शाम जलता हुआ सिलेंडर छत से नीचे फेंक दिया गया। जमीन पर गिरते ही सिलेंडर में विस्फोट हो गया। उसकी चपेट में आने से पिता पुत्र झुलस गए। दोनों को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
रामपुर थाना क्षेत्र के औरा गांव निवासी रमई मौर्या के छप्पर में शाम को अचानक आग लग गई। जबतक लोग आग बुझा पाते तबतक बगल में स्थित पक्के मकान की दूसरी मंजिल वाले कमरे में भी आग लग गई। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर आग इतने ऊपर कैसे पहुंच गई। मौके पर जुटे लोग कमरे में पहुंचे तो वहां गैस सिलेंडर में आग लगी थी। एक युवक ने जलता हुआ सिलेंडर छत ने नीचे फेंक दिया। नीचे गिरते ही सिलेंडर में धमाका हुआ। जिसकी चपेट में आने से रमई मौर्या (62) उनका बेटा पुट्टुर (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मडिय़ाहूं के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। अगलगी में 50 हजार से अधिक की क्षति हुई है।
विज्ञापन


छ़ेड़खानी के आरोपी को पुलिस को सौंपा
गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की भोर में छत पर सो रही किशोरी से छेडख़ानी करने पर आरोपी युवक को परिवार वालों ने पकड़कर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। किशोरी छत पर सो रही थी। युवक पीछे से छत पर चढ़ गया। उसने किशोरी के साथ छेडख़ानी की तो उसने शोर मचाया। परिवार वालों ने घेरकर उसे पकड़ लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट की सूचना पर हैरान हुई पुलिस
मीरगंज। स्थानीय बाजार में स्थित एक दुकानदार ने अपनी दुकान पर शराब पीने से मना किया तो युवक ने पांच हजार रुपये लूटने की झूठी सूचना पुलिस को दे दी। डायल 100 पुलिस काफी देर हैरान रही। जांच के बाद पता चला कि मामला विवाद का है।


तमंचा के साथ एक गिरफ्तार
सतहरिया। पंवारा थाने की पुलिस ने तमंचा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस बंधवा मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी संदिग्ध युवक की पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। उसने अपना नाम वीरेंद्र यादव निवासी पुतरीज थाना बक्शा बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।


सर्प दंश से बालक की मौत
खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के राउतपुर गांव निवासी महेंद्र निषाद के पुत्र आनंद (10) की सर्प दंश से मौत हो गई। आनंद सोमवार को बच्चों के साथ कमरे में खेल रहा था। कमरे की मिट्टी की फर्श में एक बिल में सुपारी फंसी हुई थी। वह उंगली से सुपारी निकालने लगा। तभी अंदर बैठे सर्प ने काट लिया। कुछ देर बाद वह अचेत हो गया। परिजन लेकर अस्पताल गए जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed