{"_id":"5aad6ad64f1c1b71778b6058","slug":"152131476514-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत छह के खिलाफ दहेजहत्या का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति समेत छह के खिलाफ दहेजहत्या का केस
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बक्शा। थाना क्षेत्र के मलिकानपुर गांव में गुरुवार की सुबह विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को दिल्ली से थाने पहुंचे मृतका गायत्री के पिता मछलीशहर थाना क्षेत्र के बटनहित गांव निवासी मदनलाल ने उक्त आरोपियों पर शादी के बाद से ही दहेज में बाइक और चेन की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस उक्त मामले में वादी पिता की तहरीर पर पति विनोद कुमार, सास दुर्गावती, बड़े ससुर तीरथ, देवर प्रमोद कुमार, ननद वंदना व उसके पति सोनू के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन