{"_id":"5aac16844f1c1bbe758b5d70","slug":"15212276432-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत पांच घायल
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर बाजार के पास गुरुवार की रात ट्रक से टक्कर होने पर कार सवार दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक देख डाक्टर ने जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया। उधर तरसावा मोड़ के पास शुक्रवार की शाम टाटा मैजिक और कार की टक्कर में दो लोग घायल हुए हैं।मिर्जापुर जिले के विंध्याचल नई बस्ती निवासी इम्तियाज अहमद अपने परिवार की दो महिलाएं शकीला (48) और इस्लाम जहां (40) के साथ मखदूमशाह दरगाह पर इबादत के लिए अंबेडकरनगर जा रहे थे। रात में करीब 12:30 बजे वह वैगनआर कार से सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। कार सवार तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इम्तियाज की हालत नाजुक देख डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। शकीला और इस्लाम जहां का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ट्रक को कब्जे में ले लिया है। दूसरी घटना सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के तरसवा मोड़ के पास शुक्रवार की शाम छह बजे हुई। जहां कार और टाटा मैजिक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। मडिय़ाहूं कस्बा निवासी दिनेश कुमार (24) टाटा मैजिक लेकर शाहगंज की ओर जा रहा था। वह तरसावा मोड़ के पास पहुंचा था तभी सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। कार सवार खजुरी पांडेयपुर वाराणसी निवासी राकेश सैनी (52) और टाटा मैजिक चालक दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया ।