{"_id":"5a9c420f4f1c1b013e8b51ca","slug":"152019019816-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमटी जलने से हजारों का सामान राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुमटी जलने से हजारों का सामान राख
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डोभी/सुजानगंज। चंदवक बाजार में स्थित जनरल स्टोर में शार्टसर्किट से आग लगने से उसमें रखा नकदी समेत हजारों का माल जलकर राख हो गया जबकि सुजानगंज के प्यारेपुर गांव में अलग अलग परिवारों के आठ रिहायशी छप्पर और उसमें रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
चंदवक बाजार निवासी श्रवण कुमार नाविक की बाजार में वाराणसी रोड पर नम्रता जनरल स्टोर है। रात में शॉर्टसर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकान में रखा दो हजार नकदी और पचास हजार से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाई गई।
उधर सुजानगंज थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव में शनिवार की रात आग लगने से तीन परिवारों का आठ रिहायशी छप्पर जल कर राख हो गए। करीब आधी रात को गांव निवासी बाबूराम निषाद के रिहायशी छप्पर में आग लग गई। शोर मचा तो गांव के लोग जुट गए लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग तक पानी पहुंचाने में लोगों को परेशानी होने लगी। जबतक लोग आग पर काबू पाते तबतक बाबूराम, राम केवल निषाद तथा सुरेंद्र निषाद आठ छप्पर जल कर राख हो गए। छप्पर में रखे नकदी समेत एक लाख से अधिक का सामान जलकर नष्ट हो गया। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कटाहित निवासी नन्हू दुबे केरामपुर स्थित पुल के पास गुमटी रख चाय- पान बेचने का कार्य कर रहे थे, जिसे शरारती तत्वों ने आग लगा दी।