{"_id":"5a9aed784f1c1b641f8b88fd","slug":"152010300512-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में बाइक सवार युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुकेश सिंह (25) निवास उकनीपुर (मुंगराबादशाहपुर) सिकरारा थाना क्षेत्र के समहुती हसनपुर निवासी शिवभूषण (22) के साथ रात में प्रतापगंज बाजार से बाइक पर सवार होकर समहुती हसनपुर जा रहे थे। रात में करीब साढ़े दस बजे हसनपुर मोड़ के पास पहुंचे थे तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान मुकेश की मौत हो गई जबकि शिवभूषण की गंभीर हालत देखते हुए डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया।
खुटहन थाना क्षेत्र के शेख अशरफपुर गॉव निवासी छंगू चौरसिया(50) रविवार को किसी शादी समारोह में पान की स्टाल लगाने गए थे। रात में बाइक के घर लौटते समय आजमगढ़ की सीमा से लगे दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुशवा चितारे गांव में भादों मोड़ के पास पुलिया से टकराकर खाई में गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सोमवार को मार्निंग वाक पर निकले लोगों ने दस फीट गहरी खाई में शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
उधर लखनऊ से हरी मटर लादकर जौनपुर सब्जी मंडी जा रहा मिनी ट्रक सुबह करीब छह बजे बरगुदर पुल के पास पहुंचा था तभी अनियंत्रित होकर लबे सड़क पलट गया। चालक और खलासी दोनों घायल हो गए। हरी मटर से भरे बोरे सड़क पर बिखर गए। गनीमत रही कि उस समय विपरीत दिशा से कोई वाहन नहीं आ रहा था। दुर्घटना की सूचना पर सब्जी व्यवसायी ने दूसरे वाहन से मटर मंडी भेजवाया। प्रतापगढ़ जिले के आशापुर निवासी राजेश कुमार (40) बाइक से बादशाहपुर की तरफ आ रहे थे। गडिय़वा गांव के पास पहुंचे थे जहां सामने से आ रहे साइकिल सवार से टकरा गए। हादसे में राजेश गम्भीर रूप से घायल हो गए। उनको प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।