{"_id":"5a95af1d4f1c1b05738b9de4","slug":"15197593587-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी के जवानों के साथ पुलिस ने किया फ्लैग मार्च","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएसी के जवानों के साथ पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज। पुलिस और पीएसी के जवानों ने मंगलवार को दोपहर नगर में फ्लैगमार्च कर लोगों को सौहार्दपूर्ण माहौल में होली का पर्व मनाने का संदेश दिया।
क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस व 39 वाहिनी की डेढ़ सेक्शन पीएसी के जवान एक साथ कोतवाली चौक, घासमंड, पुरानी बाजार, नई सब्जीमंडी, भादी, कालीचौरा, शाहपंजा आदि मोहल्लों में भ्रमण करते हुए कोतवाली पहुंचे। इस दौरान सीओ ने कहा कि क्षेत्र में शान्तिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में त्योहार मनाएं। अफवाहों की सूचना फौरन अधिकारियों को दें। अराजक तत्वों के क्रियाकलापों की निगरानी के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है।