फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में बाइक सवार दो की मौत, चार घायल

सड़क हादसों में बाइक सवार दो की मौत, चार घायल

Sun, 18 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
सरायख्वाजा गांव निवासी सूरज पासवान (18) और इसी गांव निवासी राकेश यादव (27) एक ही बाइक पर सवार होकर जौनपुर से घर लौट रहे थे। शाम को करीब साढ़े छह बजे जासोपुर चकिया गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाई जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक समेत चालक फरार हो गया। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, उनके सिर पर चोटें आई थीं। हेलमेट पहनने पर उनकी जान बच सकती थी। विशेषज्ञों के मुताबिक हेलमेट से 70 फीसदी मामलों में हिफाजत हो जाती है।
विज्ञापन

केराकत क्षेत्र के ग्राम रतनुपुर निवासी राहुल (17) चंदवक से हाईस्कूल की परीक्षा देकर घर लौट रहा था। थानागद्दी के पास पुहंचा था तभी बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कदरहा के पास अनियंत्रित होकर बाइक सवार पतौरा निवासी आशीष यादव व दिलीप यादव गिरकर घायल हो गए। कुंवरपुर तिराहे के पास शनिवार की शाम टवेरा की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के बाद टवेरा छोड़ चालक फरार हो गया। इलाहाबाद के फूलपुर थाना क्षेत्र के सखापुर निवासी रोशनलाल पटेल (34) मछलीशहर अपने रिश्तेदार के यहां बाइक से जा रहा था। हेलमेट नहीं लगाए था। कुंवरपुर के पास टवेरा की चपेट में आने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डकैती की झूठी सूचना, पुलिस रही परेशान
मीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के लासा गांव मे शुक्रवार की रात आठ बजे डकैती की सुचना पर पुलिस हैरान हुई। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि मामला दो पक्षों में कहासुनी का मामला था।

प्रतापगढ जिले के केवड़ा कला गांव का आनन्द पाण्डेय मीरगंज थाना के लासा गांव स्थित अपने ननिहाल आया हुआ था। किसी बात को लेकर उसके मामा के पड़ोसियो से कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। उसने डायल 100 पर सूचना दी कि उसके घर डकैत आ गए हैं। डकैती की सुचना पर मीरगंज एसओ पन्नेलाल व यूपी 100 व बंधवाबाजार बूथ की पुलिस हूटर बजाते लासा गांव पहुंच गई। पप्पू तिवारी व अमित तिवारी मे कहासुनी होने पर डकैती की सुचना दे दी गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed