{"_id":"5a8880064f1c1ba0268baaed","slug":"15188953218-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत के पांचवें दिन घर पहुंचा जवान का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौत के पांचवें दिन घर पहुंचा जवान का शव
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढिय़ा। राजस्थान के गंगापुर जिले में तैनात सेना के जवान हथेरा गांव निवासी प्रवेश सिंह की मौत के पांचवें दिन शनिवार की शाम शव पैतृक गांव लाया गया। 66 इंजीनियरिंग रेजीमेट बटालियन के सूबेदार कैरेल सिंह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ताबूत में रखा जवान का शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। सीओ मडिय़ाहूं के साथ पहुंची पुलिस टीम ने जवान को अंतिम सलामी दी।हथेरा गांव निवासी मदन गोपाल सिंह के छोटे पुत्र प्रवेश सिंह राजस्थान के गंगापुर जिले में 66 इंजीनियरिंग रेजिमेंट बटालियन में सिपाही के पद पर तैनात थे । ड्यूटी के ही दौरान वह शुक्रवार को लापता हो गए थे। चार दिन बाद मंगलवार की शाम को कैनाल नदी के पास से उनका शव मिला था । शव मिनले की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए मंगलवार को ही राजस्थान के लिए रवाना हो गये थे। शव आज पैतृक गाँव हथेरा शाम करीब 6:30 बजे जैसे ही पहुंचा तो कोहराम मच गया । शव आने की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लोगो का घर पर तांता लग गया। जवान के अन्तिम दर्शन के लिये भीड़ जमा हो गयी। शव लेने के लिए गंगापुर गए परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद तब शव सौंपा गया जब गांव से जवान प्रवेश सिंह के पिता ने व्हाट्सअप के माध्यम से अपना अथार्टी लेटर व एनओसी की कापी भेजी थी। शव मिलने के तीन दिन बाद वहां पोस्टमार्टम हो सका। शाम को शव आते ही सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। क्षेत्रीय सांसद रामचरित्र निषाद व विधायक डॉ लीना तिवारी, क्षेत्राधीकारी मडिय़ाहूं रामभवन यादव, तहसीलदार अजय पांडेय व थानाध्यक्ष नेवढिय़ा विनोद यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, डॉ अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यन्त सिंह, चन्द्रप्रकाश सिंह, सन्तोष सेठ, प्रधान संजय सिंह, मुन्ना सिंह बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। उधर शव आने की सूचना पर जवान की पत्नी नीली सिंह अपने मायके से ससुराल पहुंची।