{"_id":"5a70c7ee4f1c1b7e268b74fe","slug":"151734085919-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकरारा के युवक की बिहार में अबूझ हालत में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिकरारा के युवक की बिहार में अबूझ हालत में मौत
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोमिनपुर रामनगर गांव निवासी सत्य प्रकाश सिंह के इकलौते पुत्र राहुल सिंह (28) की बिहार के मोतिहारी जिले में अबूझ हालत में मौत हो गई। राहुल कृषि विषय में परास्नातक था और वहां किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। अबूझ हालत में हुई युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया है। परिवार के लोग मोतिहारी के लिए रवाना हो गए। राहुल की 11 मई को शादी होनी थी।
राहुल चार दिन पहले छुट्टी बिताकर घर से नौकरी पर गया था। उसने दो दिन पूर्व फोन पिता को बताया था कि वह अब 11मई को होने वाली अपनी शादी में ही घर आएगा। उसे इधर छुट्टी नहीं लेनी है जिससे वह आगे लम्बी छुट्टी ले सके। पिता के अनुसार मोतिहार जाते समय वह बिल्कुल सामान्य था। आचानक उसकी मौत की खबर सुन कर परिवार के सदस्य विश्वास नहीं कर पा रहे थे। राहुल के कार्यालय से घटना की पुष्टि हुई तो परिजन शव लेने के लिए मौके पर रवाना हो गए। वहां पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर बुधवार को लोग घर पहुंचेंगे।