{"_id":"5a60f3394f1c1b805a8b4ce9","slug":"15163033497-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद में युवक को उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेनदेन के विवाद में युवक को उठाया
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में कार सवार मनबढ़ों ने गुरुवार की शाम एक युवक को लाइनबाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर तिराहे के पास से उठा लिया। कार में भरकर उसे वाराणसी की तरफ भागने लगे। शहर में शोर मचा कि युवक का अपहरण हो गया । सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। वायरेलस से संदेश सभी थानों को प्रसारित कर दिया गया। जलालपुर पुलिस ने जलालपुर चौराहे के पास कार को रोक लिया।और उसमें सवार सभी लोगों को थाने ले आई। थानाध्यक्ष जलालपुर तहसीलदार सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि मामला लेनदेन का है। कार सवार लोगों ने जौनपुर से जिस युवक को उठाया था वह रायबरेली जिले के सरसनाउरमऊ गांव का निवासी अखिलेश सिंह है। उसे उठाने वाले प्रिंस सिंह, हेमंत श्रीवास्तव और प्रवीण है। तीनों वाराणसी के हैं। वे सभी सिंगरा स्थित एक एलईडी बल्व कम्पनी में काम करते थे। आरोप है कि अखिलेश सिंह ने कम्पनी से 45 लाख का माल उधार उठाया था। इस लिए कम्पनी के अन्य साथियों ने उससे पैसा वसूल करने के लिए जौनपुर से पकड़कर वाराणसी ले जा रहे थे। पुलिस ने हिरासत में लिए गये सभी युवको के परिवार वालो को थाने पर बुलाया है।
विज्ञापन