फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ढाई लाख से अधिक चोरी के माल के साथ दो गिरफ्तार

ढाई लाख से अधिक चोरी के माल के साथ दो गिरफ्तार

Wed, 20 Mar 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
ढाई लाख से अधिक चोरी के माल के साथ दो गिरफ्तार
सुइथाकला। सरपतहा थाने की पुलिस ने ढाई लाख से अधिक के चोरी के माल के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पट्टीनरेंद्रपुर बाजार के पास से पकड़े गए दोनों बदमाश प्रतापगढ़ जिले के निवासी हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुआही गांव के एक मकान से चोरी के माल बरामद किए हैं। शाहगंज के क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को सरपतहा थाना परिसर में पत्रकारों को बताया कि थानाध्यक्ष शशिचंद चौधरी सोमवार की शाम हमराहियों के साथ अपराधियों की धरपकड़ के सिलसिले में बात कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दुकानदारों से धोखाधड़ी और चोरी करने वाले प्रतापगढ़ के दो बदमाश पट्टीनरेंद्रपुर बाजार में अंग्रेजी शराब की दुकान के पास मौजूद हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष शशिचंद चौधरी, नायब दरोगा प्रदुम्न यादव, प्रमोद यादव , गोरखनाथ यादव के साथ मौके पर पहुंचे। घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश संजय कुमार और प्रेमचन्द निवासी महरौड़ा थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ की निशानदेही पर बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुआही गांव निवासी राजकुमार के घर से तीन फ्रीज, पांच स्टेब्लाइजर, सात बैट्री, दस सिलाई मशीन, एक कूलर, दो स्टैंड फैन, दो सिलिंग फैन समेत करीब ढाई लाख के चोरी के माल बरामद किए। पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि चोरी के कुछ अन्य सामान औने पौने दाम पर बेच दिया गया। जिसका रुपया आपस में बांट लिया और खर्च हो गया। आरोपियों के खिलाफ सरपतहा थाना समेत प्रतापगढ़ जिले के थानों में छह से अधिक केस पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन


रामजानकी मंदिर से राम-लक्ष्मण की मूर्ति चोरी
मीरगंज। स्थानीय बाजार में पंगुलदास कुटी के पास स्थित रामजानकी मंदिर से सोमवार की रात राम-लक्ष्मण की मूर्ति चोर उठा ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। मीरगंज बाजार के उत्तरी छोर पर मीरगंज-बिलरा मार्ग पर स्थित पंगुलदास कुटी परिसर में प्राचीन रामजानकी मंदिर है। मंदिर के महंत पट्टर ने बताया कि रात में साढ़े 8 बजे भजन-कीर्तन समाप्त होने के बाद वह हनुमान जी के मंदिर का ताला बंद कर रहे थे तभी पास में स्थित रामजानकी मंदिर से खटपट की आवाज सुनाई दी। अंधेरा होने के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। टार्च जलाया तो दो तीन की संख्या में लोग भागने लगे। अंदर जाकर देखा तो पता चला कि मंदिर से श्री राम और लक्ष्मण की मूर्ति गायब थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर गांव के लोग जुट गए। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का पता नहीं चल सका। एसओ बालेन्द्र यादव ने बताया की पुजारी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मूर्ति की कीमत 15 से 20 हजार बताई जा रही है। मंदिर को लेकर विवाद भी चल रहा है। जिसमें कई साल पहले यहां पुजारी रहे नागा बाबा की हत्या कर दी गयी थी। पुजारी की हत्या के बाद इस मंदिर से लक्ष्मण और माता सीता की मूर्ति चोरी हुई थी। उस चोरी के बाद ग्रामीणों की मदद से मां सीता और लक्ष्मण की पीतल की मूर्ति स्थापित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed