{"_id":"5a3d552f4f1c1bc9678c3658","slug":"151396909611-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबूझ हालत में छात्रा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अबूझ हालत में छात्रा की मौत
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खालिसपुर चक्के गांव निवासी एक 18 वर्षीय छात्रा की गुरुवार की शाम अबूझ हालत में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया।
खालिसपुर, चक्के निवासी रानू मिश्र की बेटी मुस्कान मिश्रा घर पर अपनी मां के साथ रहती थी। परिवार के अन्य सदस्य रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। गुरुवार की शाम को युवती की मां गांव में गई थी तभी घर में मौजूद युवती के पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा। घर में उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे। खबर पाकर युवती का मां भी पहुंच गई। लोग उसे लेकर उलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय पहुंचे जहां उपचार शुरू होने से पहले ही उसकी मौैत हो गई। रात में ही पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।