फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कार सवार बदमाशों ने लूट ली ट्रक

कार सवार बदमाशों ने लूट ली ट्रक

Wed, 13 Dec 2017 12:33 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर से झारखंड जा रहे एक ट्रक को सोमवार की रात कार सवार कुछ बदमाशों ने बदलापुर थाना क्षेत्र के मिर्सादपुर गांव के पास लूट लिया। ट्रक चालक और खलासी की पिटाई कर दोनों का हाथपैर और मुंह बांधकर मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर गांव के पास फेंक दिया और ट्रक लेकर भाग गए। रात में सड़क किनारे चालक और खलासी पर एक राहगीर की नजर पड़ी तो उसने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने पूछताछ कर दोनों को बदलापुर थाने भेज दिया। बदलापुर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जनपद के बहलुलपुर थाना क्षेत्र के कुड़वार गांव निवासी अंकित तिवारी और करौदीकला थाना क्षेत्र के हिनुवाबाद गांव निवासी बृजेश उपाध्याय खाली ट्रक लेकर माल लादने झारखंड के कर्नलगंज जा रहे थे। वाराणसी-सुल्तानपुर हाईवे पर रात में करीब दस बजे वे बदलापुर थाना क्षेत्र के मिर्सादपुर गांव के पास पहुंचे थे, तभी कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक को रोक लिया। चालक और खलासी दोनों की जमकर पिटाई कर मछलीशहर के मडियाहूं रोड पर रामनगर गांव के पास सड़क किनारे फेंक दिया। रात में करीब 12 बजे कोठारी गांव निवासी रमाशंकर गौतम उसी रास्ते से गुजर रहे थे तो उनकी नजर सड़क किनारे कराह रहे चालक और खलासी पर पड़ी। सीओ बदलापुर विनय कुमार का कहना है कि चालक और खलासी की तहरीर पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed