फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बहादुर बेटी ने मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को पकड़ा

बहादुर बेटी ने मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को पकड़ा

Fri, 01 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
बहादुर बेटी ने मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को पकड़ा
घटना की जानकारी देतीं छात्राएं
जौनपुर। नगर के लाइनबाजार थाना क्षेत्र के रोडवेज तिराहे के पास गुरुवार को सुबह छात्रा के हाथ से मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को बहादुर छात्रा ने पकड़कर चलती बाइक से नीचे खींच लिया। उसने बदमाश की पिटाई शुरी की तो आस पास मौजूद लोगों ने भी बदमाश की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ लूट का केस दर्ज कर जेल भेज दिया। छात्रा की बहादुरी की चर्चा पूरे शहर में हो रही है। एसपी ने भी छात्रा की इस बहादुरी की तारीफ की है।
विज्ञापन

नगर के यूपी सिंह कालोनी निवासी स्नातक की छात्रा सिखा सिंह और दामिनी राय गुरुवार को दोनों एक साथ घर से कोचिंग क्लास के लिए जा रही थी। दोनों सहेलियां सुबह नौ बजे रोडवेज तिराहे के पास पहुंची थी तभी पीछे से से एक बाइक पर सवार दो युवक छात्राओं के पास पहुंचे और बाइक की रफ्तार धीमी कर दी। बाइक के पीछे बैठा बदमाश सिखा के हाथ से मोबाइल छीन लिया। बाइक की रफ्तार अभी तेज होती उससे पहले सिखा ने हिम्त दिखाते हुए बाइक के पीछे बैठे बदमाश का कालर पकड़कर खींच लिया। चलती बाइक से वह नीचे गिरा और फिर भागना चाहा लेकिन सिखा ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। छीना झपटी में उसकी मोबाइल तो टूट गई लेकिन बदमाश को भागने नहीं दिया। सड़क पर बेटी की इस बहादुरी को देख आस पास के लोग दौड़कर पहुंच गए और बदमाश को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। लाइनबाजार पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर चालान कर दिया। उसने अपना नाम अमित राय निवासी खासनपुर नगर कोतवाली जौनपुर बताया है। एसपी केके चौधरी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने अपने दूसरे साथी का भी नाम पता बताया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed