{"_id":"5a186b444f1c1bc1678bd919","slug":"15115498817-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने पार किया लाखों का जेवरात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने पार किया लाखों का जेवरात
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर। स्थानीय कस्बे में स्थित एक मकान का ताला खोलकर चोरों ने नकदी व जेवरात समेत तीन लाख से अधिक का माल पार कर दिया। घटना के वक्त परिवार के लोग ताला लगाकर किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कोतवाली थाने से महज पांच सौ मीटर दूरी पर हुई घटना का पता तब चला जब परिवार के लोग शादी से लौटकर शुक्रवार को घर पहुंचे।
कोतवाली से 500 मीटर दूरी पर स्थित मुंशीलाल गुप्त के घर का ताला खोलकर अंदर घुसे चोरो ने तीन लाख के आभूषण समेत 14 हजार नगदी पर हाथ साफ कर दिया। नगर के सादीगंज दक्षिणी वार्ड से मुंशीलाल सभासद पद के प्रत्याशी है। गुरुवार को मुगराबादशाहपुर के लतहरिया मोहल्ले में अपनी भांजी की शादी में शामिल होने गए थे। वैवाहिक कार्यक्रम के समापन के पश्चात शुक्रवार को दोपहर घर वापस आये और ताला खोलकर अंदर गए। जब वह प्रचार के लिए निकलने लगे तो पैसा लेने के लिए आलमारी खोले। पैसा गायब था और लाकर टूटा था । उसमें रखा आभूषण भी नही था। पीड़ित के अनुसार सोने का झाला, झुमका, चैन, अंगूठी, कुंडल, मंगलसूत्र, चांदी का लच्छा, छागल, हाफ करधन आदि चोर उठा ले गए। चोरी गए सामान की कीमत तीन लाख के करीब बताई गई है। प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे तथा पीड़ित से तहरीर लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटे हैं।