फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में बाइक सवार तीन युवकों की मौत, दो घायल

सड़क हादसों में बाइक सवार तीन युवकों की मौत, दो घायल

Sat, 25 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक महिला समेत दो घायल हो गए। पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जलालपुर थाना क्षेत्र के लोहगाजर और चंदवक थाना क्षेत्र के कोपा रेलवे क्रासिंग और सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पास हादसा हुआ।
विज्ञापन

बक्शा थाना क्षेत्र के कोहड़े सुल्तानपुर गांव निवासी राजेंद्र निषाद (24), संतोष चौहान(25) और अंगद चौहान (22) तीनों एक शादी समारोह में शामिल होने जलालपुर थाना क्षेत्र के प्रधानपुर गांव में गए थे। रात में करीब 11 बजे तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। लोहगाजर के पास पहुंचे थे तभी असंतुलित होकर तीनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में डाक्टर ने राजेंद्र और संतोष को मृत घोषित कर दिया। जबकि अंगद को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

डोभी प्रतिनिधि के अनुसार आजमगढ़ जिले के तराव थाना क्षेत्र के टंडवा गांव निवासी रुपेश सिंह (23) पुत्र सुदामा सिंह अपने साथी प्रवीण सिंह के साथ बाइक से चंदवक थाना क्षेत्र के बरहुपुर गांव आया था। गांव में शिवबचन सिंह के घर आई एक बारात में दोनों अपने एक दोस्त से मिलने आए थे। रात में प्रवीण सिंह मित्र से बातचीत कर रहे थे इसी दौरान रुपेश सिंह अपाचे बाइक लेकर किसी कार्य से पतरही बाजार जा रहा था। कोपा रेलवे क्रॉसिंग पर असंतुलित होकर गड्ढे में गिर पड़ा। पुलिस मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस से युवक को सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर रुपेश के लौटने में काफी देर होने पर प्रवीण ने उसके नंबर पर फोन लगाया तो फोन पुलिस ने रिसीव किया और उसने घटना की जानकारी दी। सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंजाकला प्रतिनिधि के अनुसार काफरपुर गांव निवासी तीरथराज बिंद की पत्नी लल्ली देवी भकुरा गांव की तरफ जा रही थी। गांव में वह सड़क पर पहुंची थी तभी बोलेरो की चपेट में आ गई। उन्हें पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed