{"_id":"59f8c5884f1c1baf678b896f","slug":"15094758062-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो घायल
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के कनौरा पेट्रोल पंप के पास आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर मंगलवार की सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई जबकि पत्नी और भाई घायल हो गए। घायल महिला और मृतक के भाई को सीएचसी डोभी में भर्ती कराया गया है।
केराकत कोतवाली क्षेत्र के सेनापुर गांव निवासी बच्चेलाल राजभर (32) पुत्र सुब्बा राजभर अपनी पत्नी किरन (30) और अपने छोटे भाई गुड्डू राजभर (26) के साथ बाइक से आजमगढ़ जा रहे थे। बाइक बच्चेलाल चला रहे थे। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। कनौरा गांव में पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी ले जाया गया जहां डाक्टर ने बच्चेलाल को मृत घोषित कर दिया जबकि किरन और गुड्डी को भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत
सिंगरामऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के रतासी गांव में मंगलवार को ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत हो गई। रतासी गांव निवासी रामकिशोर मौर्य का बेटा अंबिका मौर्य (38) मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे रोटावेटर से खेत की जुताई कर रहा था। खेत की जुताई करते समय ही रोटावेटर में कुछ खराबी आ गई। जिसे देखने के लिए वह ट्रैक्टर चालू हालत में छोड़कर नीचे उतर कर रोटावेटर में खराबी ठीक कर रहा था। अचानक ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक नीचे गिर पड़ी और उसका पैर रोटावेटर में फंस गया। पास में खड़ा अंबिका का बेटा दौड़कर ट्रैक्टर का इंजन बंद किया लेकिन तबतक अंबिका का दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन लेकर उसे सीएचसी बदलापुर पहुंचे जहां से डाक्टर ने उसे ट्रामासेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिजन वाराणसी न जाकर उसे लेकर पहले जिला अस्पताल गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।