{"_id":"59ee398f4f1c1b6d548b89db","slug":"150878460417-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्हाड़ी से घायल पिता के बाद बेटे की भी मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुल्हाड़ी से घायल पिता के बाद बेटे की भी मौत
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र के बसेरवां गांव में शनिवार को जमीन के विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच हो रही मारपीट में बीच बचाव करने पहुंचे वृद्ध राजाराम और उनके दो पुत्रों को कुल्हाड़ी से हमलाकर घायल कर दिया गया था। शनिवार की रात ही राजाराम सरोज (70) की मौत हो गई जबकि उनके दो पुत्र गुलाब (45) और श्याम नारायण घायल हो गए थे। इलाज के दौरान रविवार की रात श्यामनारायण की भी अस्पताल में मौत हो गई। 24 घंटे के भीतर पिता पुत्र की मौत से गांव में मातम पसर गया है। दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए पीएसी और पुलिस फोर्स पहले से ही तैनात है। सोमवार की देर शाम वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर पिता-पुत्र की चिताएं एक साथ जलाई गईं। पुलिस ने हत्या आरोपी सूबेदार और विजयशंकर को गिरफ्तार कर लिया है।
बसेरवा गांव में विवादित भूमि पर कब्जा को लेकर शनिवार को सूबेदार और हुबराज के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो रही थी। यह देख पड़ोसी राजाराम (70) वहां पहुंच कर दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे कि एक पक्ष ने उनके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। पिता राजाराम सरोज की चीख सुनकर उनके दोनों पुत्र गुलाब (45) और श्यामनारायण (25) पहुंचे और पिता को बचाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान हमलावरों ने दोनों पुत्रों पर कुल्हाड़ी से हमलाकर उन्हें घायल कर दिया। घायल दोनों पुत्रों का इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा था जहां रविवार की रात श्यामनारायण ने भी दम तोड़ दिया। जबकि इससे पहले राजाराम की शनिवार की देर रात अस्पताल में मौत हो गई थी। पिता के बाद पुत्र की मौत की खबर लगते ही गांव में मातम छा गया। वहीं पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। घटना को लेकर लोगों में नाराजगी और तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर हत्यारोपी सूबेदार व विजय शंकर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन आरोपी घर से फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
घर से शव उठवाने में पुलिस को लग गए 19 घंटे
मीरगंज। कुल्हाड़ी के हमले से घायल राजाराम की अस्पताल में मौत के बाद परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर चले आए थे। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव की अंत्येष्टि न करने की चेतावनी दी थी। पिता का शव घर पर पड़ा ही था कि रविवार की रात राजाराम के पुत्र श्यामनारायण की वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत की खबर आ गई। इस खबर से घर में कोहराम मच गया। गनीमत थी कि पहले से ही गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई थी। सोमवार को दोपहर बाद किसी तरह परिजनों को समझा बुझाकर पुलिस ने शव के अंतिम संस्कार के लिए राजी किया। 19 घंटे बाद राजाराम का शव दरवाजे से उठाया गया तो पुलिस ने थोड़ी राहत की सांस ली। परिजनों को समझाने बुझाने के लिए मछलीशहर के एसडीएम और सीओ ने देर तक मशक्कत की। परिजन मौके पर डीएम और एसपी को बुलवाने की मांग कर रहे थे। बाद में डीएम के निर्देश पर पहुंचे एसडीएम मछलीशहर विमल कुमार दुबे मौके पर दोपहर में पहुंचे। भरोसा दिया कि पीड़ित परिवार को राष्ट्रीय पारिवारिक हित लाभ योजना के तहत तीस हजार नगद के अलावा मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मदद के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने तत्काल बीडीओ ग्राम विकास अधकारी लेखपाल को जरूरी कागजात तैयार कराकर तत्काल सहायता राशि प्रदान करने का निर्देश दिया। इसके बाद मुंबई से पहुंचे राजाराम के पुत्र सुखराम शव को अंत्येष्टि के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन
शादी के पांच माह बाद ही सूनी हो गई सीमा की मांग
मीरगंज। बसेरवा गांव में रामराज सरोज की मौत के बाद उसके जवान पुत्र श्याम नारायण (27) की मौत की सूचना के बाद उसकी पत्नी सीमा बेसुध पड़ी है। शादी के पांच माह बाद ही सीमा की मांग सूनी हो गई। उसका करुण क्रंदन सुन कर लोगों की आंखें नम हो गईं। जबकि मां हीरावती देवी पति और पुत्र की मौत पर जैसे सुध बुध ही खो चुकी हैं। बसेरवा गांव में शनिवार को सूबेदार और हूबराज के बीच हो रही मारपीट के दौरान बीच बचाव करने गए राजाराम को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया गया था। इसकी सूचना पर पहुंचे राजाराम के दो पुत्रों पर ही हमला कर घायल कर दिया गया था। उनके पुत्र श्यामनारायण की रविवार की रात मौत हो गई। श्याम नारायण पांच भाइयों में पांचवें नंबर का था। वह गांव में ही खेती बारी व मजदूरी करता था। उसके तीन भाई सुखराज, नान्हू व पुन्नू मुंबई रहते हैं। घायल गुलाब अभी बीएचयू के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। श्यामनारायण की शादी अभी बीते मई में हुई थी । शादी के दो तीन माह साथ रहने के बाद उसकी पत्नी सीमा देवी मायके सरायममरेज थाना रिठुआ गांव चली गई थी। अभी दस दिन पहले ही उसका गौना आया था।
पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
मीरगंज। बसेरवा गांव में राजाराम व श्याम नारायण की मौत के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया है। जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है उसमें सूबेदार व विजय कुमार पुत्र रामलखन तथा जितेंद्र, ज्ञानेंद्र व सत्येंद्र पुत्र सूबेदार शामिल हैं। हत्यारोपी सूबेदार एक इंटरकालेज का प्रवक्ता है। सूबेदार व विजय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।