फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बच्चों के विवाद में मारपीट, फायरिंग

बच्चों के विवाद में मारपीट, फायरिंग

Wed, 18 Oct 2017 12:15 AM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
सिकरारा। थाना क्षेत्र के बढ़ौली अहिरान गांव में सोमवार की देर शाम खेलते समय बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान फायरिंग भी हुई लेकिन किसी को गोली नहीं लगी। लाठी डंडे के हमले से तीन लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों से दी गई तहरीर पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बढ़ौली अहिरान गांव में सोमवार शाम बच्चे खेल रहे थे। खेल-खेल में बच्चों के बीच विवाद हो गया। बच्चों के विवाद को सुलझाने पहुंचे दो पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। आरोप है कि एक पक्ष ने अवैध असलहे से फायरिंग की। मारपीट में लाठी डंडे से एक पक्ष से पूर्व प्रधान शिवशंकर यादव व उनके भतीजे सूरज को चोट आईं। दूसरे पक्ष से बृजेश यादव घायल हुए हैं। अस्पताल से उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई। गांव के पूर्व प्रधान शिव शंकर यादव ने देर रात थाने पर तहरीर देकर गांव के बृजेश यादव सहित तीन अन्य पर घर पर चढ़कर मारने का आरोप लगाया। वहीं दूसरे पक्ष के बृजेश ने पूर्व प्रधान शिव शंकर सहित अन्य लोगों पर फायरिंग, गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed