फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पुलिस की मौजूदगी में चले लाठी डंडे, आठ घायल

पुलिस की मौजूदगी में चले लाठी डंडे, आठ घायल

Fri, 13 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
सुरेरी। स्थानीय थाना क्षेत्र के छेरहटी गांव में भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार को पुलिस बल के सामने हुई मारपीट में दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया गया। पुलिस ने दोनों तरफ से तहरीर लेकर एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव निवासी भूषण सरोज व रम्मन सरोज के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। शुक्रवार की सुबह विवादित भूमि पर भूषण सरोज निर्माण कराना चाह रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। भूषण सरोज ने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही दोनों तरफ से लाठी डंडे निकल आए। जमकर मारपीट हो गई। दोनों को लड़ता देख पुलिस वहां से खिसक ली। मारपीट में भूषण सरोज, पत्तू, संजय, तारा, गुंजा, संतारा, दूसरे पक्ष के गुड्डू सरोज, साधू समेत कुल आठ को चोट आई है। दोनों तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। एसपी का कहना है कि मारपीट का मामला संज्ञान में आया है, कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed