{"_id":"59dbc49e4f1c1bb6678b4fca","slug":"150757500114-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में छात्रा की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में छात्रा की मौत, दो घायल
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
रामपुर/शाहगंज। रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना बाजार के पास सोमवार की सुबह करीब छह बजे ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई जबकि शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना गांव निवासी हरिशंकर यादव की बेटी वर्षा यादव (16) सुबह करीब छह बजे दूध लेने के लिए जा रही थी। वह शारदा होटल के पास पहुंची थी तभी जौनपुर की तरफ से भदोही की तरफ जा रहे ट्रक की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल होने के कारण धटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वह कक्षा 11वीं की छात्रा थी। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने पंचायत नामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया।
उधर, शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के सोइदा गांव निवासी मंसाराम (45) बाइक से शाहगंज की ओर आ रहा था। पीछे से आई ट्रक ने टक्कर मार दिया जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। दूसरी ओर फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पलियामाफी गांव निवासी अनिल मिश्रा (26) पुत्र शीतला प्रसाद गांव के समीप मोड़ पर सामने से आ रहे बाइक सवार से टकराकर घायल हो गए। दोनों का उपचार निजी चिकित्सालय में कराया गया।