{"_id":"59c7f9824f1c1b0d6c8b52c3","slug":"150627780111-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर कर रहा था दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर कर रहा था दुष्कर्म, केस दर्ज
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ काफी दिनों से दुष्कर्म कर रहा था। युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो वह वादे से मुकर गया। पहले तो दोनों के परिजनों ने आपस में पंचायत की लेकिन बात नहीं बनी तो युवती ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में युवती ने कहा है कि गांव का ही युवक उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पिछले एक साल से वह उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। वह जब भी शादी की बात करती तो वह कुछ दिन और इंतजार करने की बात कहकर टाल देता। लेकिन इधर जब युवती ने लगातार दबाव बनाना शुरू किया तो युवक शादी करने से इनकार कर दिया। परेशान युवती ने सारी कहानी घर वालों को बताई। युवती के परिजन युवक के घर वालों से मिले और पूरी घटना की जानकारी दी। परिजन भी शादी का दबाव बनाए। दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। दोनों के रिश्तेदार भी पंचायत में आए लेकिन बात नहीं बनी। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक सोनू अंसारी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी घर से फरार हो गया है।