फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कोटेदार सहित दो पर केस दर्ज, कोटा निलंबित

कोटेदार सहित दो पर केस दर्ज, कोटा निलंबित

Fri, 04 Aug 2017 11:56 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
घनश्यामपुर (जौनपुर)। बदलापुर के पूर्ति निरीक्षक सुधांशु त्रिपाठी ने केरोसिन की कालाबाजारी के आरोप में गजेंद्रपुर गांव के कोटेदार राजेंद्र प्रताप सिंह और पिकअप चालक के खिलाफ शुक्रवार को खुटहन थाने में आवश्यक वस्तु भंडारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। एसडीएम ने कोटे की दूकान भी निलंबित कर दी है।
विज्ञापन

आरोप है कि 29 जून को ग्रामीणों ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी कि कि ग्राम गजेंद्रपुर के कोटेदार राजेंद्र प्रसाद सिंह पिकअप से मिट्टी के तेल कालाबाजारी के लिए खुटहन की तरफ भेज रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामनगर में पिकअप को रोककर तलाशी ली तो पिकअप पर लदा 45 लीटर मिट्टी का तेल मिला। मिट्टी के तेल सहित पिकअप चालक को पुलिस ने खुटहन थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। खुटहन पुलिस ने मिट्टी का तेल कब्जे में लेकर पिकअप सहित चालक को छोड़ दिया। पुलिस ने इस बात की जानकारी एसडीएम डा. केएस पांडे को दी। एसडीएम ने प्रकरण की जांच बदलापुर के पूर्ति निरीक्षक सुधांशु त्रिपाठी को सौंपी। रविवार को गांव में पहुंचकर पूर्ति निरीक्षक ने शिकायतकर्ता रिंकू सिंह सहित ग्रामीणों का बयान लिया। गांव में जुटे लोगों में 70 लोगों ने इस बात की शिकायत की कि कोटेदार मिट्टी के तेल की कीमत निर्धारित मूल्य से ज्यादा ले रहे हैं। 25 रुपये प्रति लीटर लिया जा रहा है जबकि सरकारी मिट्टी के तेल की कीमत 21 रुपया 52 पैसे है। जांच में पाई गई अनियमितता की रिपोर्ट पूर्ति निरीक्षक ने बदलापुर एसडीएम को सौंपी। मिट्टी के तेल की कालाबाजारी तथा निर्धारित मूल्य से ज्यादा कीमत वसूलने के आरोप में एसडीएम ने कोटेदार पर कार्यवाही की संस्तुति डीएम को प्रेषित की। जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक सुधांशु त्रिपाठी ने कोटेदार राजेन्द्र प्रताप सिंह सहित चोरी का तेल खरीदने वाले पिकअप चालक भोला खरवार निवासी सुतौली थाना खुटहन पर आवश्यक वस्तु भंडारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है। उधर, एसडीएम डा. केएस पांडेय ने उसका कोटा भी निलंबित कर दिया है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed