फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   25 दिन बाद सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज 18-15-58

25 दिन बाद सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज 18-15-58

Sun, 02 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
सुइथाकला। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के जिस मामले को पुलिस घटना को झूठा होने का दावा कर रही थी उसी मामले में शनिवार को पुलिस ने पीड़ित किशोरी की चाची समेत तीन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई एसपी सिटी के आदेश पर की है।
विज्ञापन

सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच जून की रात खेत की तरफ गई किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। किशोरी की शिकायत पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे तो उस वक्त पुलिस पहले तो सुलह समझौते का प्रयास किया बाद में कार्रवाई का भरोसा देकर पीड़ित लड़की और उसके परिजनों को वापस भेज दिया था। अगले दिन अखबारों में घटना की खबर छपी तो स्थानीय पुलिस को नागवार गुजरा था। बाद में पीड़ित परिवार को जब पता चला कि पुलिस घटना में केस नहीं दर्ज की है। पुलिस आरोपियों का बचाव कर रही तो परिजन लड़की को लेकर एसपी सिटी के पास पहुंचे। पुलिस अधीक्षक नगर के आदेश पर सरपतहां पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार, सोनू और किशोरी की चाची के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 363, 506, 120 बी 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed