फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   तनाव के बाद घंटों पड़ा रहा शव 19-48-43

तनाव के बाद घंटों पड़ा रहा शव 19-48-43

Sun, 25 Jun 2017 01:23 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
थानागद्दी। चंदवक थाना क्षेत्र के घुड़दौड़ और भैंसा गांव के बीच शव दफनाने को लेकर घंटों तनाव रहा। सूचना पर कई थानों की फोर्स बुला ली गई। नायब तहसीलदार रामनयन सिंह और थानाध्यक्ष विश्वजीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पैमाइश कर ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह दोनों पक्षों को समझाया बुझाया गया। इसके बाद एक पक्ष अपने पैतृक गांव के कब्रिस्तान में शव को दफ नाने के लिए राजी हो गए तो प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

घुड़दौड़ गांव में रह रहे मंसूर की 6 वर्षीय बेटी का निधन शुक्त्रस्वार की रात्रि हो गया। शनिवार को सुबह 10 बजे मंसूर के परिजन जनाजे को लेकर मोड़ैला रतनूपुर मार्ग पर घुड़दौड़ और भैंसा की सीमा पर पहुंचे और वही शव दफ नाने की बात करने लगे। इसकी भनक लगते ही भैंसा नारेपर के दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। शव दूसरी जगह दफनाने की बात कहकर विरोध करने लगे। तनाव बढ़ता देख किसी ने प्रशासन को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार रामनयन सिंह और थानाध्यक्ष विश्वजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दलितों ने कहा कि यह जमीन भैंसा गांव की है और दलितों के नाम पट्टा है। जिसको घुड़दौड़ की कब्रिस्तान बताकर दूसरा पक्ष विवाद पैदा करना चाहता है। नक्शे में देखने पर पता चला की भूमि भैंसा गांव मं हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मंसूर का परिवार मूलत: डोभी क्षेत्र के मडार का निवासी है। मंसूर के परिजन दो ढाई दशक से घुड़दौड़ में रह रहे है। 10 वर्ष पूर्व भी इसी जमीन को लेकर एक सप्ताह तक तनाव था। प्रशासन की सूझ बूझ से विवाद का निस्तारण किया गया। शव दफनाने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed