फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गोमती नदी में दो डूबे, एक का मिला शव

गोमती नदी में दो डूबे, एक का मिला शव

Thu, 25 Apr 2019 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
गोमती नदी में दो डूबे, एक का मिला शव

विज्ञापन
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के शाही पुल के निकट बुधवार को अलग-अलग हादसों में दो युवक नदी में डूब गए। एक मछली पकड़ते समय नदी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। नदी से शव बाहर निकाल कर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि दूसरा युवक शाही पुल से नदी में छलांग लगा दी। उसका देर शाम तक पता नहीं चल सका। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की नदी में तलाश की जा रही हैै।

सुबह करीब 11 बजे एक 21 वर्षीय युवक शाही पुल पर पहुचा। वह कुछ देर तक पुलस की रेलिंग को पकड़कर नदी की ओर देखता रहा। देखते हीदेख उसने जूता निकाला और नदी में छलांग लगा दिया। आस पास के लोगों ने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नदी में जाल डलवाया और गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू की लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। युवक का नाम और पता भी मालूम नहीं हो सका है। पुलिस गोताखोंरों की मदद से अभी भी तलाश में जुटी है। दूसरी घटना शाहीपुल और सद्भावना पुल के बीच में हुई। जहां नखास मोहल्ला निवासी टिन्नू निषाद (32) पुत्र कल्लन निषाद मछली पकडने के लिए नदी में गया था। वह बीच नदी में नाव के नींचे फंस गया जिससे उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद उसे नाव के पास फंसा देख लोग नदी से बाहर निकाले और जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का दाह संस्कार कर दिया। वह दो बच्चों को पिता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed