{"_id":"5cb61ee8bdec22142901adf5","slug":"131555439336-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गैस रिफलिंग की दुकान पर छापेमारी, रखे 30 सिलिंडर जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गैस रिफलिंग की दुकान पर छापेमारी, रखे 30 सिलिंडर जब्त
Wed, 17 Apr 2019 10:23 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलापूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में मंगलवार को नगर के दो गैस रिफलिंग की दुकान पर छापा मारा गया। दोनों दुकानों से 30 सिलेंडर बरामद हुआ।
विज्ञापन
जिलापूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह को शिकायत मिली थी कि नगर के रुहट्टा में जयबजरंग गैस चूल्हा शाप और नईगंज में मौर्य बर्तन भंडार एवं चूल्हा रिपेयरिंग सर्विस सेंटर पर धड़ल्ले से गैस रिफिलिंग का काम हो रहा है। डीएसओ ने दो टीमें बनाई। दोनों टीम मंगलवार को छापेमारी की।
विज्ञापन
इस दौरान जयबजरंग गैस चूल्हा शाप पर पांच बड़े सिलेंडर बरामद हुए। इसमें तीन सिलेंडर भरे हुए और दो सिलेंडर खाली मिले। वहीं मौर्य बर्तन भंडार पर 15 बड़े सिलेंडर बरामद हुए। जिसमें सात सिलेंडर भरे हुए और आठ खाली मिले। इसके अलावा 10 छोटा सिलेंडर खाली पाए गए। सभी सिलेंडरों को कब्जे में ले लिया गया। दोनों दुकानदारों पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन