फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गैर इरादतन हत्या का आरोपी सिपाही गिरफ्तार

गैर इरादतन हत्या का आरोपी सिपाही गिरफ्तार

Sun, 07 Apr 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
गैर इरादतन हत्या का आरोपी सिपाही गिरफ्तार
सिकरारा (जौनपुर)। पत्नी की गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित सिपाही पति को स्थानीय पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाने में तैनात उप निरीक्षक राम आश्रय यादव ने बताया कि बीते 20 मार्च को थाना क्षेत्र के छतापुर अजोशी गांव निवासी एवं इलाहाबाद में तैनात सिपाही अमित कुमार यादव का उनकी पत्नी कुसुम देवी से किसी बात पर कहा सुनी हो गई थी। जिससे नाराज पति ने उसको लात- घूसो से भी पिटाई कर दी थी। पिटाई के दौरान जमीन पर गिरने से कुसुम के सिर में गम्भीर चोट आयी। उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। 23 मार्च को अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई गंगेश ने थाने में दहेज में मोटरसाइकिल न देने का आरोप लगाते हुए मारने की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पति अमित व ससुर गुलाब चंद यादव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकादमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। तभी से अमित फरार चल रहा था। शनिवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर एस आई राम आश्रय यादव अपने हमराहियों के साथ गनापुर तिराहे के पास से उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed