फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   वाहन स्वामी को बंधक बनाकर लूटा डेढ़ लाख रूपए व सोने की चेन

वाहन स्वामी को बंधक बनाकर लूटा डेढ़ लाख रूपए व सोने की चेन

Thu, 28 Mar 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
वाहन स्वामी को बंधक बनाकर लूटा डेढ़ लाख रूपए व सोने की चेन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में छ: की संख्या में बदमाशों ने सफारी वाहन स्वामी को पीटकर बंधक बना लिया। उनके पास से डेढ़ लाख रुपये व सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। वाहन स्वामी का शोर सुनकर ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया लेकिन वे सभी असलहा लहराते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीछा किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

वाराणसी चोलापुर थाना क्षेत्र के मोहांव गांव निवासी सत्य प्रकाश यादव सिंह अपनी सफारी गाड़ी से बाबतपुर गए थे जहां पर उनकी ट्रक बिगड़ गई थी। गाड़ी का हिसाब लेने के बाद जौनपुर होते हुए सैदपुर जा रहे थे कि केराकत रेलवे क्रासिंग पर हाथ में तेल का गैलन लिए एक व्यक्ति लिफ्ट लेकर बैठ गया। थोड़ी दूर बाद दो और लोगों को अनुरोध कर बैठा लिया। इसके बाद असलहा लगाकर एक गाड़ी चलाने लगा। इसी दौरान बैग में रखा डेढ़ लाख रुपए व सोने की चैन व मोबाइल छीन लिया। उनके साथ बाइक से तीन और चल रहे थे। गाड़ी हरिहरपुर गांव की ओर मोड़ लिए। गांव के तिराहे पर सकरी जगह पर गाड़ी मोड़ने के दौरान भुक्तभोगी ने पैर से शीशे को तोड़ दिया और जान बचाने के लिए शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। बदमाश असलहा दिखाकर वहां से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी दूर तक पीछा किया लेकिन बदमाश भाग गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed