फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आगलगी में एक लाख नकदी समेत गृहस्थी सामान राख

आगलगी में एक लाख नकदी समेत गृहस्थी सामान राख

Sun, 24 Mar 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
आगलगी में एक लाख नकदी समेत गृहस्थी सामान राख

विज्ञापन

जौनपुर। जिले के करंजाकला, मुंगराबादशाहपुर व मछलीशहर में हुई आगलगी की घटना में एक लाख नकदी समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाई।
करंजाकला क्षेत्र के बबरखा गांव में रविवार की दोपहर अचानक आग लग जाने से एक मड़हा जलकर राख हो गया। मड़हे में बंधा एक भैंस और एक गाय भी झुलस गए। बबरखा गांव निवासी रामजीत यादव पुत्र जय नाथ यादव के घर के सामने दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मड़हा जलकर राख हो गया। जिसमें एक गाय व एक भैंस भी बंधी थी। अचानक आग लग जाने से काफी शोरगुल के बाद ग्रामीण इकट्ठा हो गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब काफी सामान जलकर राख हो गया।मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के पांडेयपुर निवासी प्रभाशंकर पांडेय का तीन कमरों का पक्का रिहायशी मकान है। रविवार की दोपहर बगल के राजेंद्र पांडेय के छप्पर में आग लग गई। जब तक लोग छप्पर की आग पर काबू पाते तब तक प्रभाशंकर के मकान को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। कमरे जलने लगे। परिजन पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना देते हुए सामानों को बाहर निकालने में जूट गए। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। घर के बगल में बंधी गाय भी झुलस गई।
विज्ञापन

मछलीशहर क्षेत्र के अरुआवां गांव में रविवार की दोपहर में भीषण आगजनी की घटना में शादी के लिए रखा एक लाख रूपए नकदी समेत चार रिहायशी छप्पर व खलिहान में रखी सरसों जलकर राख हो गई। अरुआवां गांव निवासी मगन लाल व राजकुमार के चार रिहायशी छप्पर में आग लग गई। घटना के समय घर पर महिलाएं ही मौजूद रहीं कोई पुरुष घर पर नहीं थे। देखते ही देखते चार छप्पर व नीम, बबूल सहित कई पेड़ जलने लगे। शोर सुनकर लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और आग पर काबू पाया। मगन लाल ने मौके पर पहुंचे तहसीलदार केके मिश्र को बताया कि 6 मई को लड़की की शादी के लिए बैंक से निकालकर एक लाख रुपए छप्पर में रखे थे वह भी जल गया। वहीं राजकुमार का भी पांच हजार रुपए सहित गृहस्थी का सामान जल गया। उधर पहसना गांव निवासी शेषमणि सिंह की बगीचे में रखी लगभग दो सौ बोझ सरसों की फसल भी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed