फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Crash of bike with truck kills the young bike driver

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 01 Jan 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Crash of bike with truck kills the young bike driver
बक्शा। थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुरावनपुर चौराहे के पास ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। पीछे बैठा युवक घायल हुआ।
विज्ञापन

चुरावनपुर चौराहे के पास शाम करीब 6 बजे सरायगुंजा बटाउबीर बदलापुर निवासी सौरभ यादव (21) पुत्र जय प्रकाश और सरोखनपुर बदलापुर निवासी अभिषेक प्रजापति (22) जौनपुर से वापस घर आ रहे थे। चुरावनपुर चौराहे पर सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गए। इसमें सरायगुंजा निवासी सौरभ यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अभिषेक को अस्पताल पहुंचाया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि बाइक सवार और ट्रक की टक्कर हुई है। बाइक सवार एक युवक की मौत हुई है, जबकि एक घायल है, जिसे जिला अस्पताल भेजा गया है। चालक ट्रक लेकर मौके से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed